
भारत ने 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिला हॉकी का रजत पदक जीता। फाइनल में उसे जापान ने 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही उसका 36 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। भारत ने 1982 दिल्ली एशियाड में स्वर्ण जीता था। वर्ल्ड रैकिंग में 9वें नंबर की भारत टीम एशियाड में 20 साल बाद फाइनल में पहुंची थी। भारत यदि इस मुकाबले में जापान को हरा देता तो उसका 2020 टोक्यो ओलिंपिक का टिकट पक्का हो जाता। एशियाड में महिला हॉकी को 1982 में शामिल किया गया था। उसके बाद से जापान पहली बार चैम्पियन बना है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NwU2UQ
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment